Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi: झारखंड के 28 जजों का जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन

Ranchi: झारखंड के 28 जजों का जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन

Jharkhand news, Ranchi news : झारखंड सरकार ने 28 जजों को वरीय न्यायिक सेवा से जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन देते हुए पदस्थापित किया है। इस सम्बन्ध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। जिन जजों को प्रमोशन मिला, उनमें सीजीएम सह सिविल जज सीनियर डिवीजन सह-एसजीएम खूंटी सत्यपाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवघर संजीव कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ प्रफुल्ल कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामगढ़ कुसुम कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डालटेनगंज निरूपम कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहेबगंज शैलेन्द्र कुमार, एसीजीएम दुमका सूरज प्रकाश ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा शंकर कुमार महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर्थिक अपराध रांची मिथिलेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

इन्हें भी मिला प्रमोशन 

इनके अलावा एसीजेएम गिरिडीह आलोक कुमार, एसीजेएम साहिबगंज शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद संजय कुमार सिंह, उप निबंधक प्रोटोकॉल झारखंड हाई कोर्ट मो. फहीम किरमानी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिमडेगा आनन्द मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुमला मनोज कुमार शर्मा, एसीजेएम साहेबगंज सूर्य मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोडरमा कुमारी वैशाली, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह लक्ष्मीकांत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनन्द प्रसाद, एसीजेएम धनबाद कुलदीप, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हजारीबाग ऋचा श्रीवास्तव, अवर सचिव सह उप विधि परामर्शी सुनील दत्त द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर निशांत कुमार, सिविल जज हजारीबाग पुरुषोत्तम कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरायकेला मंजू कुमारी, सिविल जज रांची नीरज कुमार को प्रमोशन दिया गया है।

Share this:

Latest Updates