Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यूरोप के कोच दे रहे अमित को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

यूरोप के कोच दे रहे अमित को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Sports news, Jharkhand news, martial art training : मार्शल आर्ट में झारखण्ड के छोटे से शहर गम्हरिया का नाम अब यूरोप देश तक पहुंच चुका है। झारखण्ड का नाम खेल में अबतक क्रिकेट और तीरंदाजी के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब मार्शल आर्ट में भी झारखण्ड धीरे-धीरे अपनी पहचान विश्व पटल पर बना रहा है। और, यह संभव हुआ है गम्हरिया के रहने वाले अमित मोदक द्वारा, जिन्होंने गरीबी से लड़ते हुए अपने मेहनत और संघर्ष से यह सबकुछ हासिल किया है। दरअसल, अमित के संघर्ष और लगन को देखते हुए दुनिया के महान कोच अब अमित की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में यूरोप के मार्शल आर्ट कोच टिबोर बघोली ने अमित मोदक को आॅनलाइन वीडियो द्वारा मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। टिबोर बघोली यूरोप के अलावा आठ अलग अलग देशों में भी प्रशिक्षण दे चुके हैं, जिसमें चीन जैसे देश भी शामिल हैं। खास बात यह है कि टिबोर विंग चुन स्टाइल के ग्रैंड मास्टर हैं और हॉलीवुड एक्शन फिल्म ओंग बैक टू के एक्टर साइमन कूक को भी मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण दे चुके हैं। यह झारखण्ड के लिए गौरव की बात है कि ऐसे ट्रेनर से झारखण्ड के अमित मोदक को ट्रेनिंग मिला।

राज्य स्तरीय स्क्वाश प्रतियोगिता 29 को

Ranchi news: शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्क्वाश प्रतियोगिता 2023 रांची क्लब में 29 सितंबर को खेला जायेगा। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 बजे के. रवि कुमार (सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड),  किरण कुमारी पासी, परियोजना (निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्), दीपक कुमार अग्रवाल, निशित चोपड़ा, आशिष कुमार बनर्जी,भागवत महतो, सुभाष गांगुली एवं सुभाष सिंह मुंडा करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग में रांची जिला की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के बाद खिलाडियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी, जिसके बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) में भाग लेंगे।

Share this:

Latest Updates