Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi: बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार में धूमधाम से मना करमा पर्व

Ranchi: बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार में धूमधाम से मना करमा पर्व

Jharkhand news, Karma parw, Ranchi news  : बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा, होटवार, रांची में सोमवार को करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कारा अधीक्षक हामिद अख्तर ने कहा कि हमें प्रकृति से जो मिला है, उसका सम्मान एवं आदर करना चाहिए। वहीं, राजीपड़हा झारखण्ड प्रदेश धर्मगुरु राजेश उरांव ने करमा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को चान्हो पंचायत से समाजसेवी महादेव भगत, राजीपड़हा प्रार्थना सभा के प्रचारक एतवा उरांव, निरूपा टोप्पो, तुलसी महतो आदि ने सभी सम्बोधित किया। कारा में आयोजित करमा पर्व के अवसर पर आगत अतिथियों ने लोकगीत एवं नृत्य भी पेश किया। इस अवसर पर कारापाल मोहम्मद नसीम सहित मीनू देवी, उषा उरांव, इन्दुवा तिर्की, बसंती उरांव, बंदी पहान तेम्बा उरांव, मोगो उरांव, रामदेव उरांव, संतोष उरांव आदि सैकड़ों की संख्या में बंदीगण उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates