Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिन्दू रीति-रिवाज से एक-दूजे के हुए 03 रूसी जोड़े, आश्रम में फेरे लेकर बने जीवन संगी

हिन्दू रीति-रिवाज से एक-दूजे के हुए 03 रूसी जोड़े, आश्रम में फेरे लेकर बने जीवन संगी

Haridwar news, up news : भारतीय संस्कृति का दुनियाभर में कैसा आकर्षण है, इसका जीता-जागता उदाहरण हरिद्वार में देखने को मिला है। यहां के अखंड आश्रम में रूस के 03 नवयुवक जोड़ों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक विधि विधान के साथ विवाह किया। दरअसल, इस शादी में 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था। उनमें से 03 प्रेमी जाेड़े ने भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला क‌िया। आश्रम में पूरे विधि-विधान के साथ तीनों जोड़ों ने शादी भारतीय रीति-रिवाज के साथ रचायी। रूसी नागरिकों के साथ हरिद्वार के नागरिकों ने इस शादी में जम कर ढोल-नगाड़े बजाये और डांस भी क‌िये।

लहेंगे और शेरवानी में दिखे प्रेमी जोड़े

इस विवाह समारोह में जहां दूल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी, वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी धजी नजर आयीं। इसके बाद अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लेकर एक-दूसरे को वरमाला पहनायी। तीनों छोड़ें ने पारम्परिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिये। इस विवाह में हिन्दी गानों पर जम कर डांस किया गया। स्वामी परमानंद गिरि के अनुसार, पाश्चात्य संस्कृति से ऊब कर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति में विवाह क‌िया है। सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने का वचन भी लिया है। सनातन धर्म के प्रति प्रेम का सचमुच यह अद्भुत उदाहरण है।

Share this:

Latest Updates