Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

International: अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के मिले शव, जानें हुआ क्या…?

International: अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के मिले शव, जानें हुआ क्या…?

International news, Global News, Brazil news, Amazon river : मौसम के बदलाव के कारण ब्राजील की अमेजन नदी का पानी बेहद गर्म हो जाता है। इस वजह से हजारों डॉल्फिन की मौत हो गयी। एक सप्ताह पहले की बात है…अमेजन नदी में 120 डॉल्फिन के शव तैरते हुए पाये गये। वैज्ञानिकाें के शोध से पता चला है क‌ि इन मछलियों की मौत की वजह गम्भीर सूखा और गर्मी पड़ना है। गम्भीर सूखे के दौरान नदी का स्तर कम होने से पानी काफी हद तक ऐसे तापमान तक गर्म हो जाता है, जो डॉल्फिन के लिए असहनीय होता है।

खतरे में पड़ सकती है अन्य मछलियों की जान

विज्ञान मंत्रालय के साथ काम करनेवाले ममिरौआ इंस्टीट्यूट की मानें,  सभी मृत डॉल्फिन पिछले सात दिनों में लेक टेफे में मिले। ममिरौआ इंस्टीट्यूट बताते हैं,  इन मछलियों की मौत के पीछे की सटीक जानकारी बताना अभी जल्दबाजी होगी। बची हुई डॉल्फिन को बचाने के लिए उन्हें लैगून और तालाबों में ट्रांसफर करने की कोशिश की जा रही है। वैसे, यह काम इतना आसान नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस काम से बची हुई डॉल्फिन मछलियों की जान खतरे में पड़ सकती है।

कैसी होती हैं डॉलफिन?

असल में डॉलफिन स्तनधारी जीवों की श्रेणी में आती है। इसकी 40 प्रजातियां और 17 वंश हैं। डॉलफिन का आकार लगभग 04 फिट से लेकर 30 फिट तक होता है। इसका वजन 400 ग्राम से लेकर 10 टन तक हो सकता है। 10 टन वाली मछलियों में आमतौर पर ऑर्का या किलर व्हेल की प्रजातियां आती हैं। ये मछलियां संसार के सभी समुद्री महाद्वीपों में पायी जाती है। ये मांसाहारी होती हैं। जानकारों की मानें, तो डॉलफिन मछलियों की उत्पत्ति 10 करोड़ साल पहले मियोसीन काल के दौरान हुई थी। मान्यता है कि यह मछली पृथ्वी के कुछ सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक होती है।

Share this:

Latest Updates