Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Manipur: मणिपुर में मंत्री के आवास पर फेंका बम, सीआरपीएफ जवान घायल

Manipur: मणिपुर में मंत्री के आवास पर फेंका बम, सीआरपीएफ जवान घायल

Imfal news, Manipur news : इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई के युमनाम लेइकाई में मणिपुर के मंत्री वाई खेमचंद के आवास के गेट के पास शनिवार रात अज्ञात बाइक सवारों ने हथगोला फेंका। इस हथगोले के विस्फोट से सुरक्षा में तैनात एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार अज्ञात दो लोग मंत्री के आवास के गेट की ओर हथगोला फेंककर भाग गये। यह बम आवास परिसर के अंदर फटा। इस विस्फोट में मंत्री के आवास पर सुरक्षा में तैनात एसआई दास नामक सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया, बम दाहिने हाथ पर फट गया। मंत्री खेमचंद ने रविवार को मीडिया को बताया कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली है। घटना के समय मंत्री अपने आवास पर ही थे।

Share this:

Latest Updates