Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खुलेगा राज ? : स्विस बैंक ने कई भारतीयों के अकाउंट डिटेल शेयर किया, अब क्या होगा आगे

खुलेगा राज ? : स्विस बैंक ने कई भारतीयों के अकाउंट डिटेल शेयर किया, अब क्या होगा आगे

स्विटजरलैंड ने 104 देशों के साथ लगभग 36 लाख वित्तीय खातों का विवरण साझा किया 

National news, international news, Swiss bank, Switzerland news : स्विस बैंक ने भारत के साथ सोमवार को अकाउंट का पूरा विवरण शेयर किया है। ऐनुअल ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन (AEOI) यानी वार्षिक आधार पर सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान की व्यवस्था के तहत अकाउंट डिटेल्स का पांचवा सेट साझा कर दिया है। बता दें कि स्विटजरलैंड ने 104 देशों के साथ लगभग 36 लाख वित्तीय खातों का विवरण शेयर कर दिया है। इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार स्विस अधिकारियों ने कहा कि यह आदान-प्रदान पिछले महीने यानी सितंबर में हुआ। इससे पहले 11 अक्टूबर 2022 को स्विस बैंक ने भारत के साथ इसके नागरिकों के खातों की वित्तीय जानकारी शेयर की थी। जो दोनों देशों के बीच साझा किया चौथा सेट था। इसे 2024 में फिर से ऐसी जानकारियां साझा की जाएंगी।

विवरण में कई अहम जानकारियां शामिल

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारियों के अनुसार  स्विट्जरलैंड और भारत के बीच इनफॉरमेशन का यह पांचवां सालाना एक्सचेंज है। इनमें सैकड़ों खातों से संबंधित विवरण शामिल है। इनमें कुछ लोगों, कॉरपोरेट और ट्रस्ट से जुड़े अकाउंट्स की जानकारी की गई है। इन डिटेलस में पहचान, बैंक अकाउंट और वित्तीय जानकारी शामिल है। इसमें नाम, पता, निवास का देश और टैक्स आइडेंटिफिकेशन नंबर के साथ ही रिपोर्टिंग वित्तीय संस्थान, अकाउंट बैलेंस और कैपिटल इनकम से जुड़ी जानकारी शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates