Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Good news: पड़रिया पंचायत की उपमुखिया किरण  की पहल रंग लायी, सड़क के किनारे होगा पौधरोपण 

Good news: पड़रिया पंचायत की उपमुखिया किरण  की पहल रंग लायी, सड़क के किनारे होगा पौधरोपण 

Jharkhand news, Giridih news, padriya panchayat ki up mukhiya Kiran Kumari : जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए पड़रिया पंचायत की उपमुखिया किरण कुमारी ने सराहनीय पहल की है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्मानित उपमुखिया ने केन्द्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार को सूचित करते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल गिरिडीह, अंचला अधिकारी बिरनी को पत्र लिख कर बिरनी प्रखंड के बिराजपुर मोड़ से चानो वाया पड़रिया एवं बृंद गांव के लगभग 8.5 किलोमीटर बनी सड़क के दोनों किनारे पौधरोपण की अपील की है। 

पौधारोपण से बदल जाएगी इलाके की सूरत

किरण कुमारी उपमुखिया के प्रयास से सरिया राजधनवार मुख्य मार्ग के बिराजपुर मोड़ से बृन्दा चानो सड़क की दोनों तरफ पौधरोपण से क्षेत्र की सूरत बदलेगी। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत पड़रिया के लोगों को मिशन लाइफ के प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, सड़क के किनारे हरियाली होने से जलवायु प्रदूषण के प्रभावों में कमी आयेगी। साथ ही, सड़क की सुरक्षा के साथ मानव जीवन को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।  बता दें कि भारत सरकार के वन एवं पर्यवारण मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उपमुखिया की पहल से पहली बार ग्रामीण सड़क पर ऐसी व्यवस्था होगी।

Share this:

Latest Updates