Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की बदलेंगी किताबें, कई नए अध्याय भी जोड़े गये

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की बदलेंगी किताबें, कई नए अध्याय भी जोड़े गये

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news, education news  : राज्य के सरकारी स्कूलों की कक्षा एक से आठ की किताबें अगले साल से बदल जायेंगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बच्चों को नयी किताबें मिलेंगी। नयी किताबों में कई बदलाव किये जा रहे हैं। कई नये चैप्टर भी जोड़े जायेंगे। एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़ कर) का हिन्दी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जायेगा, ताकि बच्चे हिन्दी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम निर्माण और किताबों के अनुवाद का काम शुरू हो गया है।

किताबों की प्रिंटिंग और पेपर की गुणवत्ता में भी सुधार

कक्षा एक से आठ तक की किताबों का डिजाइन और निर्माण जेसीआईआरटी द्वारा कराया जाता है। हर साल एक से आठ तक की 42 किताबें प्रकाशित की जाती हैं। इन सभी किताबों में इस बार कुछ न कुछ संशोधन किया जायेगा। जेसीआईआरटी नये सत्र (2024-25) के लिए छपनेवाली किताबों की प्रिंटिंग और पेपर की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा। नये सत्र से आनेवालीं किताबों में जोड़े जानेवाले नये चैप्टरों से छात्रों को कई नयी जानकारी मिलेगी। बच्चों को स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी दी जायेगी। साथ ही, किताबों में पहले से हाथ से बनायी गयी पेंटिंग वाले चित्रों को हटा कर डिजिटल इलस्ट्रेशन से बने चित्रों को लगाया जायेगा।

नयी किताबों में जोड़े जायेंगे ये नये चैप्टर

झारखंड का इतिहास

झारखंड की कला-संस्कृति

हेल्थ और वेलनेस

सड़क सुरक्षा

जल संरक्षण

ऊर्जा संरक्षण

कृषि

लैंगिक समानता

Share this:

Latest Updates