Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 31 को पलामू जाकर 05 हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 31 को पलामू जाकर 05 हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news, Palamu news, daltonganj news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 31 अक्टूबर को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को ऑफर लेटर देंगे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन सक्रिय हैं। इसी निमित्त उन्होंने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा। 31 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल अंतर्गत कौशल विकास के तहत चार हज़ार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे, वहीं नियोजन विभाग के तहत 600 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर दिया जायेगा। उन्होंने भवन निर्माण के अभियंता को स्टेज की गुणवत्ता व चिंयाकी हेलीपैड पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। नगर आयुक्त को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फुल प्रूफ करने को लेकर सम्बन्धितों को निर्देश दिये। उन्होंने रुट लाइनिंग, सेफ हाउस, ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट, वाहन पार्किंग, विधि-व्यवस्था सहित अन्य बिन्दु पर विभिन्न निर्देश दिये।

Share this:

Latest Updates