Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीबीएसई क्लस्टर में राजकमल को मिला स्वर्ण पदक

सीबीएसई क्लस्टर में राजकमल को मिला स्वर्ण पदक

Dhanbad news : बनारस में सीबीएसई  क्लस्टर 2023 ताइक्वांडो का आयोजन हुआ, जिसमें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद की 11वीं की छात्रा प्राची राय ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। बताते चलें कि प्राची स्वर्ण पदक प्राप्त कर नेशनल चैंपियन के लिए चयनित हो गयी है। वहीं, अंडर-19 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विदित हो कि यह प्रतियोगिता सीबीएसई कलेक्टर ईस्ट जोन भभुआ में आयोजित की गयी थी। यह टीम नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी, जो हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी।

बच्चों की यह सफलता प्रगतिशील है और आगे भी क्रम जारी रहेगा : सुमन्त कुमार मिश्रा

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि बच्चों की यह सफलता प्रगतिशील है और आगे भी क्रम जारी रहेगा। प्राचार्य श्री मिश्रा ने बताया कि आजकल अभिभावक एवं बच्चों का रुझान खेल के प्रति बढ़ा है। प्रत्येक वर्ष राजकमल के बच्चे व टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त होता ही है। विद्यालय के टीम के सतत अभ्यास का ही यह परिणाम है। मैं खिलाड़ियों की तैयारी करवानेवाले खेल शिक्षकों को बधाई देता हूं। टीम के कोच के रूप में अलीशा (खेल शिक्षिका) साथ गयी थी। इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार समेत विद्यालय के सभी प्रभारियों ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

IMG 20231102 WA0003

Share this:

Latest Updates