Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: भारत को जानो प्रतियोगिता में राजकमल को मिला प्रथम पुरस्कार

Dhanbad: भारत को जानो प्रतियोगिता में राजकमल को मिला प्रथम पुरस्कार

Dhanbad news : भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के तत्वावधान में आईआईटी आईएसएम धनबाद में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में राजकमल के दो बच्चों को गोल्ड मेडल मिला। रोशन रंजन एवं पुष्पहास मिश्रा ने कड़ी स्पर्धा के बीच सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में धनबाद पब्लिक स्कूल, डीनॉवली स्कूल आदि विद्यालयों की टीम शामिल थीं।

बच्चों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल : सुमन्त कुमार मिश्रा

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि यह पुरस्कार बच्चों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। इस प्रतियोगिता में भारत की विभिन्न उपलब्धियां एवं देश की सभ्यता-संस्कृति से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। विद्यालय के दोनों बच्चों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इन विजेता बच्चों से विद्यालय के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और किसी भी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्राचार्य श्री मिश्रा ने कहा कि बच्चों के कोच के रूप में हिन्दी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक संत कुमार श्रीवास्तव एवं विभाष कुमार टीम में शामिल हुए। इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव  संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी कमल नयन एवं पार्थ सारथी सरकार ने विजेता भईयाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates