Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UTTARAKHAND : पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार संभाली राज्य के सीएम पद की कमान, 8 मंत्रियों ने भी ली…

UTTARAKHAND : पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार संभाली राज्य के सीएम पद की कमान, 8 मंत्रियों ने भी ली…

Uttarakhand (उत्तराखंड) के मुख्यमंत्री पद की कमान 23 मार्च को दूसरी बार पुष्कर सिंह धामी ने संभाल ली है। आज उन्होंने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा हाई कमान ने उन्हें रिपीट करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बंपर जीत हासिल की थी लेकिन पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे इसके बाद भी आलाकमान ने उन्हें ही मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया।

कैबिनेट के 8 सदस्य

धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी ऐलान किया, जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शपथ ली। सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा और बागेश्वर विधायक चंदन राम पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

पीएम की मौजूदगी में हुई शपथ

पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई वीवीआईपी की मौजूदगी में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन से निकलकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

Share this:

Latest Updates