Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand-Bihar :चारा घोटाला में सजायाफ्ता डॉ. आरके राणा का एम्स दिल्ली में निधन

Jharkhand-Bihar :चारा घोटाला में सजायाफ्ता डॉ. आरके राणा का एम्स दिल्ली में निधन

बहुचर्चित चारा घोटाले के सजायाफ्ता डॉ आर के राणा का बुधवार को एम्स दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें एक दिन पहले ही रिम्स रांची से एम्स दिल्ली रेफर किया गया था। रिम्स में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के अनुसार एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान उनका मल्टीपल आर्गन फेल हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि गत माह चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध रकम निकासी मामले में सीबीआई के विशेष कोर्ट ने डॉ आरके राणा को 5 वर्ष की सजा और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। सजा सुनाए जाने के विरोध में उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल कर जमानत की मांग की थी। सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से ही डॉ आरके राणा की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जेल से रिम्स भेजा गया था।

Share this:

Latest Updates