Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : मैरिड लाइफ खूब एंजॉय कर रही हैं अभिनेत्री परिणीति, दीपावली पर भी दिखी झलक

Bollywood : मैरिड लाइफ खूब एंजॉय कर रही हैं अभिनेत्री परिणीति, दीपावली पर भी दिखी झलक

Bollywood news, Bollywood update, New Delhi news, Bollywood movie, Bollywood actress, actress Parineeti Chopra, Raghav Chanda, Mumbai update, Mumbai news :बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच दीपावली के मौके पर वायरल उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और भी कहर बरपा रही हैं। एक्ट्रेस यूं भी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें साफ नजर आता है कि शादी के बाद वह अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली राघव चड्ढा के साथ मनाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

महरुन कलर की सिमरी साड़ी में राघव संग काफी रोमांटिक दिख रहीं परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह महरुन कलर की सिमरी साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पति राघव भी उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए, जिसमें वो काफी फब रहे हैं। दोनों इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में परिणीति-राघव के साथ दीए जलाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कपल की इस तस्वीर की इस वक्त खूब चर्चा हो रही है, जिसमें परिणीति अपने पति को गाल पर किस कर उनके साथ रोंमाटिक पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों का ये क्लोज पोज लोगों को खूब पंसद आ रहा है।

Share this:

Latest Updates