Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : देश के सिनेमाघरों में पहले ही दिन ‘टाइगर-3’ की 44 करोड़ की दहाड़

Bollywood : देश के सिनेमाघरों में पहले ही दिन ‘टाइगर-3’ की 44 करोड़ की दहाड़

Bollywood news, Bollywood update, Salman Khan, Bollywood movie, Bollywood actress, Bollywood film tiger- 3, Mumbai update, Mumbai news : सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। रिलीज के साथ ही दीपावली के दिन इस फिल्म ने 44.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने यह जानकारी दी। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म रविवार को दीपावली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई। खान के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं।

वाईआरएफ ने दावा किया, दीपावाली के दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी

वाईआरएफ ने दावा किया कि फिल्म ने ‘हिंदी सिनेमा के इतिहास में दीपावली के दिन सबसे ज्यादा कमाई की’। यह 2017 की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की अगली कड़ी है। फिल्म के टिकटों की अग्रिम बुकिंग पांच नवंबर को शुरू हुई थी। फिल्म निर्माण कंपनी ने यह भी कहा कि ‘टाइगर 3’ को सलमान की फिल्म के साथ-साथ ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की किसी भी फिल्म के लिए ‘सबसे बड़ा ओपनिंग डे’ मिला।

Share this:

Latest Updates