Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mann ki baat : राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होगा, तभी सबका विकास सम्भव : नरेंद्र मोदी 

Mann ki baat : राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होगा, तभी सबका विकास सम्भव : नरेंद्र मोदी 

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, man Ki baat : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। हम इसी भाव से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” के 107वें संस्करण में रविवार को कहा कि उन्हें संतोष है कि संविधान निर्माताओं की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ”नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को पास किया है। यह विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने में सहायक होगा। हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प भाव से आगे बढ़ रहे हैं।

हंसा मेहता की जम कर तारीफ की

प्रधानमंत्री ने इस दौरान हंसा मेहता की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह भी बहुत प्रेरक है कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किये गये थे, जिनमें से 15 महिलाएं थीं। ऐसी ही एक सदस्य हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस दौर में भारत उन कुछ देशों में था, जहां महिलाओं को संविधान से वोटिंग का अधिकार दिया गया। मोदी ने कांग्रेस का बिना नाम लिये उनके नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समय, परिस्थिति, देश की आवश्यकता को देखते हुए अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग समय पर संविधान संशोधन किये, लेकिन यह भी दुर्भाग्य रहा कि संविधान का पहला संशोधन कर लोगों के बोलने के अधिकार और अभिव्यक्ति के अधिकार पर आघात किया गया। वहीं, संविधान के 44वें संशोधन के जरिये आपातकाल के दौरान की गयीं गलतियों को सुधारा गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों में स्वदेशी सामान को लेकर जागरूकता बढ़ी है। देश में वोकल फॉर लोकल अभियान ने लोगों को स्वदेशी सामानों की खरीद के लिए जागरूक किया है। बीते कुछ दिनों के भीतर ही दीपावली, भैया दूज और छठ पर देश में 04 लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया।

स्वच्छ भारत अभियान से बदली लोगों की सोच

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है। यह पहल आज राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है, जिसने करोड़ों देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाया है। इस अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों ; विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लगातार दूसरा साल है, जब दीपावली के अवसर पर कैश देकर कुछ सामान खरीदने का प्रचलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अर्थात, अब लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी और मुंबई हमले में जान गंवानेवाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में देशवासियों को संविधान दिवस की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 107वें संस्करण में देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी। साथ ही, कहा आज ही के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। इस दिन को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आतंकवादियों ने पूरे देश को थर्रा दिया था। देश इससे उबरा है। आज भारत आतंकवाद को पूरे सामर्थ्य के साथ कुचल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई हमले में जीवन गंवानेवाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीरगति को प्राप्त जवानों को देश आज याद कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26 नवम्बर महत्त्वपूर्ण है। वर्ष 1949 में आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। यह दिन हमारे लिए विशेष महत्त्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2015 में जब हम बाबा साहेब की 125वीं जयंती मना रहे थे, उसी समय यह विचार आया था कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाये और तब से हर वर्ष हम इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

Share this:

Latest Updates