Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही पर दो डीएसपी समेत छह निलम्बित

National: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही पर दो डीएसपी समेत छह निलम्बित

National news, National update, New Delhi news, Chandigarh news, Punjab news, PM Modi security,latest National Hindi news : पंजाब में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में कोताही पर राज्य सरकार ने एक एसपी को निलम्बित करने के बाद अब दो डीएसपी समेत छह अन्य कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही पिछले साल जनवरी में सामने आयी थी। पंजाब में विधानसभा के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पांच जनवरी, 2022 को बठिंडा पहुंचे थे। यहां से सड़क मार्ग के जरिये प्रधानमंत्री फिरोजपुर जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने जाम लगा दिया। इसके बाद फिरोजपुर में प्यारेआला फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक रुका रहा। 

यह फ्लाई ओवर बॉर्डर से कुछ ही दूर पर

यह फ्लाई ओवर भारत-पाकिस्तान हुसैनीवाला बाॅर्डर से कुछ दूरी पर है। 20 मिनट बाद प्रधानमंत्री को वापस लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम की जांच रिपोर्ट आने के बाद पंजाब सरकार ने एसपी गुरबिंदर सिंह को निलम्बित करने के बाद डीएसपी प्रसोन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, एसआई जसवंत सिंह तथा एएसआई रमेश कुमार को भी निलम्बित कर दिया है।

Share this:

Latest Updates