Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मलेशिया जानेवाले भारतीयों के लिए खुशखबरी ! मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, इन देशों में नहीं लगता वीजा

मलेशिया जानेवाले भारतीयों के लिए खुशखबरी ! मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, इन देशों में नहीं लगता वीजा

Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Malaysia, Indian, happiness, Visa free entry, this country no visa : थाईलैंड के बाद अब मलेशिया जानेवाले भारतीयों के लिए खुशखबरी सामने आयी है। अब मलेशिया जाने के लिए उन्हें वीजा नहीं लेना पड़ेगा। मलेशिया ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री करने का एलान किया है। इसकी घोषणा मलेशियाई राष्ट्रपति ने की है। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री कर चुके हैं। वर्तमान में दुनिया के 57 ऐसे देश हैं, जहां बिना वीजा के भारतीय जा सकते हैं। मलेशिया का नाम भी अब वीजा फ्री एंट्री वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

30 दिनों के लिए मिलेगा मुफ्त वीजा

मलेशिया ने भारतीयों को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। यह सुविधा भारत के लोगों के लिए 01 दिसम्बर से शुरू कर दी जाने की बात कही गयी है। भारत के साथ-साथ मलेशिया ने चीन के नागरिकों को भी वीजा फ्री प्रवेश देने की बात कही है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक बयान में साफ किया है कि यह मुफ्त वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगा। इससे पहले चीन ने मलेशिया नागरिकों के लिए 15 दिवसीय वीजा मुफ्त नीति की घोषणा की थी।

57 देशों में भारतीयों को नहीं लगता वीजा

दुनियाभर में 57 ऐसे देश हैं, जहां भारत के लोगों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। इन 57 देशों में फिजी, मार्शल आइलैंड, माइक्रोनीशिया, नियू, पलाउ आइलैंड ,समाओ, तुवालू, वनुआटू, ईरान, जॉर्डन, ओमान, कतर, अल्बानिया, सर्बिया, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका रिपब्लिक, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, कंबोडिया, इंडोनेशिया, भूटान, सैंट लुसिया, लाओस, मकाओ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, बोलीविया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, जिम्बाब्वे, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, बुरुंडी, कजाकिस्तान और एल साल्वाडोर के नाम शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates