Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

America : 63 साल के बुजुर्ग की आंत में दिखी जिन्दा घरेलू मक्खी ! डॉक्टर रह गये हैरान

America : 63 साल के बुजुर्ग की आंत में दिखी जिन्दा घरेलू मक्खी ! डॉक्टर रह गये हैरान

Global News, United State of America, 63 year old man, Live housefly seen in intestine! The doctor was surprised, health , amazing : 63 साल के बुजुर्ग की आंत में एक जिन्दा घरेलू मक्खी दिखी। यह देख डॉक्टर हैरान रह गये। वाकया अमेरिका के मिसौरी स्टेट का है। यह सुन कर उस बुजुर्ग के होश उड़ गये। कोलोनोस्कोपी की जांच के दौरान इस बारे में पता चला। मरीज को कोई भी असामान्य लक्षण नहीं थे और वह रेगुलर कोलोनोस्कोपी के लिए आया था। डॉक्टरों ने बताया कि मक्खी शायद मरीज के मुंह या नाक के रास्ते शरीर में घुसी होगी। हालांकि, यह समझना मुश्किल है कि मक्खी को पाचन तंत्र में जीवित रहने के लिए कैसे कामयाबी मिली।

पेट के अंदर दिखी मक्खी

बड़ी आंत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने से पहले कोलोनोस्कोपी सामान्य तरीके से चल रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉक्टरों ने लिखा कि यह मामला एक बहुत ही दुर्लभ कोलोनोस्कोपिक खोज और रहस्य का प्रतिनिधित्व करता है कि कैसे मक्खी ने आंत तक अपना रास्ता बना लिया। कोलोनोस्कोपी एक प्रॉसेस है, जिसका यूज अंदर के कैंसर की जांच के लिए किया जाता है और इसमें एक छोटे कैमरे के साथ एक लम्बी, पतली, लचीली ट्यूब डाली जाती है।

मरीज की भी हालत हो गयी खराब

मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उन्होंने प्री-कोलोनोस्कोपी प्रोटोकॉल को फॉलो किया और अपनी आंत को साफ करने के लिए प्रक्रिया से 24 घंटे पहले केवल साफ लिक्विड फूड का सेवन किया। उन्हें यह याद नहीं है कि उन्होंने गलती से कोई मक्खी निगल ली थी। जब उनसे पूछा गया, तो कि उन्होंने आखिरी खाने में क्या खाया था, तो बताया कि वह केवल पिज्जा और सलाद खाये थे।

Share this:

Latest Updates