Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JUNIOR NATIONAL WOMEN HOCKEY : प्रमोदनी लकड़ा की हैट्रिक की बदौलत झारखंड ने असम को 9-0 से रौंदा

JUNIOR NATIONAL WOMEN HOCKEY : प्रमोदनी लकड़ा की हैट्रिक की बदौलत झारखंड ने असम को 9-0 से रौंदा

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में खेली जा रही 12वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शनिवार को झारखंड ने अपने पहले मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रमोदिनी लकड़ा की शानदार हैट्रिक की बदौलत झारखंड ने असम को 9-0 से रौंद दिया। प्रमोदनी लकड़ा ने झारखंड के लिए खेल के छठे, नौवें और 28वें मिनट में गोल दागकर अपना हैट्रिक बनाया, साथ ही झारखंड को 3-0 से आगे कर दिया। झारखंड की ओर से निक्की ने दो तथा दीपिका सोरेंग, एलिन डुंगडुंग, रजनी केरकेट्टा और महिमा टेटे ने एक-एक गोल दागा।

मध्यांतर तक 5-0 की बढ़त बना चुका था झारखंड

इस मैच में झारखंड की टीम शुरू से ही असम पर हावी रही। हाफ टाइम तक झारखंड की टीम 5-0 की बढ़त बनाने में सफल हो गयी थी। झारखंड की बालिकाओं का खेल बेहद आकर्षक रहा।खिलाड़ियों ने आज के मैच में असम को हर क्षेत्र में मात दिया। हालांकि मैच के दौरान असम की ओर से भी कुछ अच्छे मूव जरूर बने लेकिन झारखंड की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे असम के खिलाड़ियों को गोल दागने में सफलता नहीं मिली।
झारखंड टीम अब इस प्रतियोगिता में 28 मार्च को मणिपुर से भिड़ेगी।

एक नजर झारखंड टीम पर

रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बाड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू , किरण बाड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कंडुलना, कोच – तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है।

Share this:

Latest Updates