Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से अब हर दिन 33 विमान लगेंगे यात्रियों की सेवा में

JHARKHAND : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से अब हर दिन 33 विमान लगेंगे यात्रियों की सेवा में

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से अब हर दिन 33 विमान यात्रियों की सेवा में लगेंगे। इस बाबत रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। वह विमानों का समर शेड्यूल रविवार को जारी करेगा। बता देगी पहले रांची एयरपोर्ट से 27 विमान ही अपनी सेवा देते थे। लेकिन रविवार से 33 विमान यात्रियों की सेवा में लगेंगे। जिसमें फ्लाइट की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी।

15 अप्रैल से शुरू होगी रांची- पुणे फ्लाइट

रांची एयरपोर्ट से अब पुणे की फ्लाइट भी सीधी उड़ान भरेगी। लेकिन इस विमान की सेवा यात्रियों को 15 अप्रैल के बाद ही मिल पाएगी। बताते चलें कि इसके पूर्व भी रांची से पुणे की फ्लाइट थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण फ्लाइट बंद कर दी गई थी। नए शेड्यूल के तहत रांची से उड़ान भरने वाले विमानों में रांची से दिल्ली के लिए विमान अधिक हैं। उसके बाद कोलकाता और बेंगलुरु के लिए रांची एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराई गई है।

सुबह 7.15 से रात 9 बजे तक उड़ान भरेंगे विमान

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल के तहत विमानों के उड़ान के समय में बदलाव भी किया गया है। इसमें इंडिगो, एयर एशिया, गो एयर, एयर इंडिया और विस्तारा के विमानों की सेवा ली जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक पहले विमान की सेवा सुबह 7:15 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक मिलेगी। समर शेड्यूल के अनुसार रांची से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, पटना, लखनऊ, पुणे, भुनेश्वर के लिए विमान सेवा दी जायेगी। फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी होने से यात्रियों को होगी सहूलियत होगी।

विमानों का शेड्यूल जारी, रविवार से होगा प्रभावी

उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि
रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नया शेड्यूल रविवार से प्रभावी होग। पहले रांची एयरपोर्ट से 27 विमान हर दिन आवाजाही करते थे। ‌लेकिन कोरोना महामारी का असर कम होने के बाद रांची एयरपोर्ट से और नए विमान उड़ान भरेंगे। कुल मिलाकर अब रांची से 33 विमान यात्रियों की सेवा में तत्पर रहेंगे।

Share this:

Latest Updates