Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BOLLYWOOD UPDATE : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी शुरू, अप्रैल में हो सकते हैं एक- दूजे के, शादी का कार्ड वायरल

BOLLYWOOD UPDATE :  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारी शुरू, अप्रैल में हो सकते हैं एक- दूजे के, शादी का कार्ड वायरल

अभी हाल ही में रणबीर-आलिया को साड़ी फैशन ब्रांड के सीईओ और डिजाइनर बीना कन्नन के साथ भी देखा गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें सच्चाई कितनी है यह तो रणबीर कपूर अथवा आलिया भट्ट के परिवार वाले ही बता सकते हैं।

फैशन डिजाइनर बीना कन्नन के साथ भी दिखे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल इसी साल अप्रैल में विवाह के बंधन में बंध सकता है। दोनों के परिवार वालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस कपल को कई जगहों पर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही रणबीर-आलिया को साड़ी फैशन ब्रांड के सीईओ और डिजाइनर बीना कन्नन के साथ भी देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं रणबीर और आलिया

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं मनीष को भी उनके घर जाते हुए देखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कपूर परिवार बहू को घर लाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। रणबीर-आलिया पहले ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। फैंस भी अब जल्द ही उनकी शादी की उम्मीद लगाए हुए हैं। दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

Share this:

Latest Updates