Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GUJRAT : होम मिनिस्टर अमित शाह ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने का किया आह्वान, जानिए और क्या बोले…

GUJRAT : होम मिनिस्टर अमित शाह ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने का किया आह्वान, जानिए और क्या बोले…

Home minister (गृह मंत्री) अमित शाह चार राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव परिणाम से बेहद उत्साहित हैं और यह स्वाभाविक भी है। अब उनका ध्यान अपने गृह प्रदेश गुजरात की ओर रुख कर चुका है। उन्होंने 26 मार्च को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कई विकास कार्यो की आधारशिला रखी। इससे पहले भी वे अपने लोकसभा क्षेत्र में परियोजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं। इस दौरान शाह ने लोगों से बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से सवाल किया, ‘क्या आपने कश्मीर वाली फिल्म देखी?’ उन्होंने कहा, ‘जिसने नहीं देखी है, देखिए और आपको यह पता होना चाहिए कि कांग्रेस शासन में कश्मीर में किस तरह का आतंक और उत्पीड़न था।’

नरेंद्र मोदी की नीतियों की स्वीकार्यता

बता दें कि शाह लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं। कलोल में कार्यक्रम के दौरान शाह ने चार राज्यों में जीत पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘सभी चार राज्यों में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई है और दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।’ उन्होंने कहा, ‘यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीयों के भरोसे की गवाही है।’ उन्होंने आगे बताया, ‘यह नरेंद्र मोदी की नीतियों में लोगों की स्वीकार्यता को बताता है।’

Share this:

Latest Updates