Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GRAND SUCCESS : सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम का इंडिया ने किया परीक्षण, टारगेट पर किया सीधा प्रहार और…

GRAND SUCCESS : सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम का इंडिया ने किया परीक्षण,  टारगेट पर किया सीधा प्रहार और…

India (भारत) ने 27 March की सुबह ओडिशा के बालासोर के तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया। यह सिस्टम भारतीय सेना का हिस्सा है। परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूर से लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। डीआरडीओ के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

4 दिन पहले हुआ था ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने 4 दिन पहले अंडमान एवं निकोबार में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। अधिकारियों के अनुसार बढ़ी हुई रेंज की इस मिसाइल ने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया। बता दें कि एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates