Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DIRTY GIRLS: जरा इनसे सावधान रहिए, वरना आपकी जिंदगी हो सकती है बर्बाद, बिहार के शख्स के साथ हुआ ऐसा ही वाकया

DIRTY GIRLS: जरा इनसे सावधान रहिए, वरना आपकी जिंदगी हो सकती है बर्बाद, बिहार के शख्स के साथ हुआ ऐसा ही वाकया

सोशल मीडिया का फैलाव दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ता जा रहा है। यह सच है कि इस प्लेटफार्म ने लोगों की जिंदगी में कई सहूलियतें दी हैं। वहीं इस प्लेटफार्म पर जरा सी असावधानी हमारे जीवन को तबाह भी कर सकता है। आजकल सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती करने का चलन बढ़ गया है। लोग बिना सोचे विचारे किसी से भी दोस्ती कर बैठते हैं। इस क्रम में बिना जान पहचान वाली लड़की से चैटिंग शुरू होती है जो गंदे वीडियो कॉल तक पहुंच जाती है। बाद में ब्लैक मेलिंग का खेल शुरू होता है। इससे दोस्ती करने वाले शख्स की परेशानी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की वह समाज में मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहता। ऐसा ही वाकया बिहार अंतर्गत बिहटा के सिमरी गांव निवासी एकलव्य (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ है।

लड़की ने दोस्ती कर लड़के को फंसाया, गंदे वीडियो बनाएं अब कर रही ब्लैक मेलिंग

कुछ दिन पहले बिहार अंतर्गत बिहटा के सिमरी गांव निवासी राजन दोस्ती फेसबुक पर एक आकर्षक लड़की के साथ हुई। हालांकि दोस्ती का ऑफर लड़की की ओर से आया था, जिसे लड़के ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। शुरुआत में कुछ दिनों तक दोनों के बीच चैटिंग से अंतरंग बातें हुईं। बाद में दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी तो वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों नग्न होकर अश्लील बातें करने लगे। मौका देख लड़की ने वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की ने लड़के को ब्लैक मेलिंग करने का खेल शुरू कर दिया।

लड़की ने लड़के से 50000 की डिमांड रखी

लड़के को फंसाने वाली लड़की ने कहां की मैंने तुम्हारा वीडियो बना लिया है। अगर तुम ₹50000 दोगे तो मैं इसे डिलीट कर दूंगी। अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया के साथ-साथ तुम्हारे सभी नजदीकी लोगों को भेज देंगे। यह बात सुनकर लड़का हक्का-बक्का रह गया। शुरू में तो उसने पैसे देने के लिए हामी भर दी, लेकिन निर्धारित समय में वह पैसे जुगाड़ नहीं कर पाया।

पैसे नहीं मिले तो सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

पैसा नहीं मिलने के बाद उक्त लड़की ने लड़के के नग्न वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के साथ- साथ, लड़के के सभी दोस्तों, परिजनों के पास भी वीडियो को भेज दिया। इस घटना के बाद लड़का परेशान हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लड़के को फोन आने लगे। उसे सवाल पूछे जाने लगे।

परेशान होकर गायब हो गया लड़का

आखिरकार लड़का इतना परेशान हो गया कि उसने अपना घर छोड़ दिया। परिजनों को भी यह मालूम नहीं है कि लड़का गया कहां। परेशान हाल लड़का पिछले 4 दिनों से गायब है। लड़के के परिजन दिन रात उसकी खोज में लगे हैं, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

सावधानी ही है सुरक्षा

यदि हम सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो हमें बेहद सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी असावधानी हमें बड़ी परेशानी में डाल सकती है। सोशल मीडिया पर बिना पहचान वाले शख्स से परहेज करें। अपरिचित लड़की या लड़का कोई भी हो उससे इस तरह की बात ना करें, जिसके वायरल होने पर हमें दिक्कत हो सकती है। कुल मिलाकर हम खा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

Share this:

Latest Updates