Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT : असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत 100 से अधिक पदों पर होगी बहाली, ऐसे करें Apply…

EMPLOYMENT : असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत 100 से अधिक पदों पर होगी बहाली, ऐसे करें Apply…

Indian army (भारतीय सेना) में सेवा देने के इच्छुक खेल जगत के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर। ऑफिस डायरेक्टर जनरल, असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत 100 से अधिक पदों पर बहाली होगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 26 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 अप्रैल तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

4 जुलाई को होगी भर्ती रैली

इस भर्ती के लिए रैली का आयोजन 4 जुलाई, 2022 को होगा। हालांकि यह तारीख अस्थायी है और इसमें बदलाव कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा। रैली के लिए निश्चित तारीख की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी। भर्ती का पता – Headquarters Inspector General Assam Rifles (South), Mantripukri (Manipur) है।

₹100 लगेंगे आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। आधिकारिक नोटिफिकेशन मे बताया गया है कि इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई और घटाई जा सकती है।

Share this:

Latest Updates