Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : काजोल पर टूटा दुखों का पहाड़

Bollywood : काजोल पर टूटा दुखों का पहाड़

A mountain of sorrow fell on actress Kajol, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress Kajol and Tanuja, Mumbai update, Mumbai news :बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस खूबसूरत अदाकारा ने इसी वर्ष बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी प्रारंभ की है। गत दिनों काजोल आंसू बहाते दिखीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजल के बारे में यह खबर छनकर सामने आई है कि उनकी माता जी तनुजा की हालत बेहद खराब है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई स्थित जुहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

सास को देखने अजय देवगन भी पहुंचे अस्पताल

काजोल के पति अजय देवगन को जब अपनी सास के बारे में जानकारी मिली तो वह भी आनन फानन में अपनी सास को देखने के लिए जुहू अस्पताल पहुंच गए। काजोल और अजय देवगन दंपति अपनी माता के बीमार होने से बेहद दुखी और परेशान नजर आ रहे थे। हालांकि डॉक्टर ने उनकी मां के बारे में बताया है कि धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है। वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगी। डॉक्टर से बातचीत के बाद इस दंपति की परेशानी थोड़ी काम जरूर हो गई हैं। इधर काजल के प्रशंसक भी परेशान दिखे। प्रशंसकों ने भी ईश्वर से तनुजा के ठीक होने की प्रार्थना की है।

Share this:

Latest Updates