Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainmet : जानिए खूबसूरत जान्हवी कपूर आखिर बाथरूम को क्यों नहीं करतीं लॉक

Entertainmet : जानिए खूबसूरत जान्हवी कपूर आखिर बाथरूम को क्यों नहीं करतीं लॉक

Entertainment, Bollywood,  Know why beautiful Janhvi Kapoor doesn’t lock her bathroom, Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress jahanvi Kapoor, Mumbai update, Mumbai news : भारतीय सिनेमा की मशहूर दिवंगत अदाकारा श्री देवी की खूबसूरत बेटी जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी ने अपने टैलेंट के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। जान्हवी ने 2022 में अपने लिए एक आलीशान ड्यूप्लेक्स खरीदा था, जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपए बताई जाती है। जान्हवी ने अपने आलीशान घर की झलकियां भी फैन्स को दिखाई थी और जब उन्होंने अपने मास्टर बेडरूम की झलक दिखाई तो बताया था कि उनके बाथरूम में कोई लॉक नहीं है।

 शक था कि बाथरूम में जान्हवी लड़कों से बात करेगी

श्रीदेवी आज हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन जान्हवी कपूर अपनी मम्मा को हमेशा मिस करती हैं। वो अपनी मां की कुछ बातों को आज भी फॉलो करती हैं। दरअसल श्रीदेवी ने ही उनके बाथरूम में लॉक लगवाने से मना कर दिया था। ऐसा इसलिए कि उन्हें शक था कि बाथरूम में जाकर जान्हवी लड़कों से बात करेगी। जान्हवी की मानें तो उन्हें इजाजत नहीं थी कि वह  कभी भी अपने बाथरूम में लॉक लगवाएं, इसलिए उनका बाथरूम आज भी खुला रहता है। 

मां श्रीदेवी की थपकी के बाद ही जान्हवी सो पाती थीं 

jahanwi Kapoor 5 1

जान्हवी ने यह भी बताया कि वो उन्हें वैक्स भी नहीं करने देती थीं। एक्ट्रेस की मानें तो एक बार उन्होंने अपनी मां के साथ बिना वैक्स के ही फोटोशूट करवाया था। एक्ट्रेस के अनुसार जब तक श्रीदेवी उन्हें थपकी देकर नहीं सुलाती थीं, तब तक वो सो नहीं पाती थीं। 

धड़क में मिले थे 60 लाख, अब लेती हैं पांच करोड़

jahanwi Kapoor 3

जान्हवी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से की थी। तब उन्हें 60 लाख रुपए की फीस मिली थी, लेकिन अब जान्हवी एक फिल्म के लिए करीब पांच करोड़ की फीस लेती हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था, जिसमें उनके अपोज़िट वरुण धवन नज़र आए थे।

Share this:

Latest Updates