Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ को किया निलंबित

National: खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ को किया निलंबित

Big decision of Sports Ministry, Indian Wrestling Federation suspended, Indian wrestling federation, Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : विवादों के कारण काफी लंबे समय के इंतजार के बाद भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव अभी हाल में ही हुए। इसके बाद संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी माने जाने वाले संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा निर्णय लेते हुए नए महासंघ को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए पूरी बाजी को पलट दिया।

बजरंग पूनिया ने पद्मश्री वापसी की घोषणा की थी

भारतीय कुश्ती महासंघ की नई कमेटी गठित होने के बाद ओलंपियन बजरंग पूनिया ने भी पद्मश्री वापसी की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी  लिखी थी। पहलवानों के इस विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करने का फैसला किया है। कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय सिंह ने जो भी महासंघ से जुड़े फैसले लिए थे, वह सभी के सभी रद्द कर दिए गए हैं। खेल मंत्रालय ने महासंघ को दिए निर्देशों में कहा है कि अगले आदेश तक सभी गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी। 

Share this:

Latest Updates