Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi news: इंटक छोड़कर कई नेताओं ने ली भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता

Ranchi news: इंटक छोड़कर कई नेताओं ने ली भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता

Ranchi news, Jharkhand news : भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय धुर्वा में रविवार को झारखंड प्रदेश के इंटक से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक संपन्न संपन्न हुई। इसमे भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति एवं संस्कृति से प्रभावित होकर इंटक से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रमुख प्रतिनिधिगन भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न संगठनों के सदस्यता ग्रहण की।

इन्होंने ग्रहण की भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष उदय कुमार, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सुनील कुमार पांडे , सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ,  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संतोष कुमार साहू एवं एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री श्री रमाशंकर जी की उपस्थिति में इंटक के अंजनी कुमार पांडे, शअशोक सोरेन और बाटुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इंटक से संबंधित विभिन्न यूनियनों के प्रमुख प्रतिनिधिगण आज भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। 

दो दिवसीय अधिवेशन 30 दिसंबर से

भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से अशोक सोरेन, अजीत टुडू, शिव हेंब्रम राजेश टुडू, भीम सिंह, सरवर अंसारी, सूरज माली, दिनेश सोरेन,  प्रदीप मांझी, प्रमोद कुमार, अश्विनी कुमार मिश्रा , अमित कुमार ओझा, बलराम कुमार सिंह, दीपक कुमार गुप्ता वीरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, शाहनवाज हुसैन एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। झारखंड प्रदेश त्रैमासिक अधिवेशन 30 एवं 31 दिसंबर को होने वाला है। इस अधिवेशन के पहले इंटक कई सारी यूनियनों के प्रतिनिधि का भारतीय मजदूर संघ में शामिल होना आने वाली नई कार्य समिति के लिए एक उत्साहवर्धक का काम करेगी। उपर्युक्त आशय की जानकारी झारखंड प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय मंत्री सुनील कुमार पांडे ने दी। 

Share this:

Latest Updates