Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TAMIL NADU : AIADMK के टॉप नेता पलानीस्वामी ने CM एमके स्टालिन की दुबई यात्रा को बताया ‘पारिवारिक पिकनिक’, कभी स्टालिन ने कहा था…

TAMIL NADU : AIADMK के टॉप नेता पलानीस्वामी ने CM एमके स्टालिन की दुबई यात्रा को बताया ‘पारिवारिक पिकनिक’, कभी स्टालिन ने कहा था…

Tamil Nadu (तमिलनाडु) में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के टॉप नेता के पलानीस्वामी ने CM एमके स्टालिन पर आरोप लगाया कि लोगों की नजर में स्टालिन की दुबई यात्रा महज एक ‘पारिवारिक पिकनिक’ है। पलानीस्वामी ने कहा कि जब स्टालिन विपक्ष के नेता थे, तो उन्होंने ‘अन्नाद्रमुक पिकनिक कैबिनेट’ के रूप में उनका और उनके मंत्रिमंडल का मजाक उड़ाया था, क्योंकि वह विदेश में अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान अपने तीन मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को ले गए थे।

दुबई जाने का एक बहाना

विपक्ष के नेता ने कहा कि अब स्टालिन का पूरा परिवार उनके साथ दुबई गया है। उन्होंने कहा कि अगर स्टालिन केवल विभागों के सचिवों और मंत्रियों को ही ले गए होते तो यह उचित होता। मालूम हो कि ‘दुबई एक्सपो 2022’ पिछले साल एक अक्टूबर को शुरू हुआ। यह आयोजन 31 मार्च को समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महज दुबई जाने का एक ‘बहाना’ था।

Share this:

Latest Updates