Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar politics : मुकेश सहनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, जानें अब क्या होगा सहनी का अगला कदम

Bihar politics : मुकेश सहनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, जानें अब क्या होगा सहनी का अगला कदम

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया‌। बिछ सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। नीतीश कुमार ने कहा कि मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला भाजपा के लिखित निवेदन के बाद किया गया। इसके बाद सहनी की बर्खास्तगी के संबंध में राज्यपाल को सिफारिश भेज दी गई है। गवर्नर को भेजी चिट्ठी में बताया गया है कि विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक प्रमुख सहनी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव में उतार दिया था उम्मीदवार

गौरतलब है कि मुकेश सहनी बिहार विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें विधान परिषद में भेजा और बाद में बिहार की नीतीश सरकार में उन्हें मंत्री बनवाया। हालांकि इसके बाद वे भाजपा के खिलाफ ही अनाप-शनाप बोलने लगे थे। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतार दिए थे। इसके बाद से भाजपा नेतृत्व उनसे नाराज़ चल रहा था।

जुलाई में खत्म हो जाएगा सहनी का कार्यकाल

इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी के तीन विधायक पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद मुकेश सहनी ने कहा था कि वे मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहें तो उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं। मुकेश सहनी का बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है। ऐसे में मंत्री पद गंवाने के बाद वे आरजेडी में शामिल हो जाएंगे या खुद की पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, यह सवाल अहम होने वाला है। भाजपा ने ही उन्हें अपने एक सदस्य की ओर से खाली की गई सीट से निर्वाचित होने में मदद की थी।

Share this:

Latest Updates