Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA- UKRAINE WAR : पुतिन बोले – जेलेंस्की को बर्बाद कर दूंगा, इधर जेलेंस्की ने पुतिन को बिना शर्त युद्ध समाप्त करने का संदेश भेजा

RUSSIA- UKRAINE WAR : पुतिन बोले – जेलेंस्की को बर्बाद कर दूंगा, इधर जेलेंस्की ने पुतिन को बिना शर्त युद्ध समाप्त करने का संदेश भेजा

रूस -यूक्रेन युद्ध का आज 34 वां दिन है। रूस पूरी ताकत से यूक्रेन पर लगातार प्रहार कर रहा है।‌ यूक्रेन की सेना अब तक बचाव की मुद्रा में रही है। शांति की कोशिशों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का आक्रोश सामने आया है। पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दी है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पुतिन को संदेश भेजकर कहां है कि वह बिना किसी शर्त के युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। इस बीच तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच आमने-सामने बैठक भी होने वाली है।

जेलेंस्की ने की शांति समझौते की पेशकश

बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से शांति समझौते की पेशकश की गई है। जेलेंस्की सीधे पुतिन से बात करने की इच्छा जता चुके हैं। साथ ही जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को एक संदेश लिखकर बिना किसी शर्त के युद्ध समाप्त करने के लिए कहा। यह संदेश उन्होंने चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच के जरिये रूस के राष्ट्रपति कार्यालय को भेजा था।

यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं करेगा रूस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह संदेश पढ़ते ही पुतिन आग बबूला हो गए और उन्होंने अब्रामोविच को कहा कि उसे कह दो, मैं उसे पूरी तरह बर्बाद कर दूंगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की हमारी सभी शर्तों को मान ले नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस बीच रूस ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने साफ कहा कि रूस इन हथियारों को उपयोग केवल तब करेगा, जब रूस के अस्तित्व को कोई खतरा होगा।

Share this:

Latest Updates