Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : एचईसी के पूर्व सीएमडी जीके पिल्लई का कोयंबट्टुर में निधन

JHARKHAND : एचईसी के पूर्व सीएमडी जीके पिल्लई का कोयंबट्टुर में निधन

एचईसी के पूर्व सीएमडी जीके पिल्लई का मंगलवार को कोयंबट्‌टुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें हर्ट अटैक आया था। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीके पिल्लई के कार्यकाल में एचईसी ने मुनाफा कमाया था। एचईसी की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में उनका बहुमुल्य योगदान माना जाता है। वर्तमान में जीके पिल्लई साउथ के टीवी चैनल जनम में एमडी, सीईओ का काम देख रहे थे। उनके निधन पर एचईसी में शोक की लहर है। जीके पिल्लई एचईसी में अपने कार्यकाल के दौरान कर्मियों के चहेते अफसर रहे थे। वह एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भी थे।

Share this:

Latest Updates