Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नीतीश चाचा पर खूब बरसे भतीजा तेजस्वी 

नीतीश चाचा पर खूब बरसे भतीजा तेजस्वी 

Bihar news, Bihar politics, Nitish Kumar, tejasvi Yadav, chacha- bhatija : शपथ ग्रहण समारोह के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने बिहार के युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। 17 महीने में ऐसा काम देश के किसी भी राज्य में नहीं हुआ। इस दौरान बिहार के एक विभाग ने विश्व कृतिमान स्थापित किया। आज तक  बिहार की किसी भी सरकार ने इतनी मात्रा में युवाओं को नौकरी नहीं दी। हमने अपने कार्यकाल में ऐसा करके दिखा दिया है।

2024 में जनता दल यूनाइटेड समाप्त हो जाएगा 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री हैं। बिहार में जो 17 साल से नहीं हुआ, वह 17 माह में हमने कर दिखाया। हमें किसी पर निजी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हमारी किसी से कोई नाराजगी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में ही जनता दल यूनाइटेड समाप्त हो जाएगा। अभी तो खेल शुरू हुआ है। नीतीश कुमार को अपने साथ ले जाने के लिए हम भाजपा का धन्यवाद देते हैं। तेजस्वी ने कहा, “हमने जो काम किया है उसका श्रेय हमें क्यों नहीं लेना चाहिए? मुख्यमंत्री कहते थे कि इतनी बड़ी मात्रा में नौकरी देना नामुमकिन है। हमने युवाओं को नौकरियां दीं। हमने दिखाया कि यह मुमकिन है। 

हमारा अलायंस बहुत मजबूत

उन्होंने कहा कि बिहार में 17 साल तक भाजपा और जदयू की सरकार थी, लेकिन जो काम 17 महीने में हुआ, वह 17 साल में नहीं हो पाया।” जब तेजस्वी से पूछा गया कि नीतीश के भाजपा के साथ जाने से इंडिया गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा, हमारा‘अलायंस बहुत मजबूत है, जो होता है अच्छे के लिए होता है।’

Share this:

Latest Updates