Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का नीतीश पर तंज, कहा-कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में… 

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का नीतीश पर तंज, कहा-कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में… 

Bihar news, Patna news, Bihar politics, Nitish Kumar, Rohini Aacharya :  बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में। कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद का साथ लेकर 17 महीने तक बिहार में शासन किया। इसके बाद उन्होंने गठबंधन तोड़कर भाजपा के पाली में चले गए हैं और एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं। नीतीश कुमार की इस पैतरेबाजी से रोहिणी बहुत गुस्से में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी किया कटाक्ष

उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक कचरा वाहन का फोटो साझा करते हुए लिखा है ‘‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में। कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक। उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नीतीश के बिहार विधानसभा में महिला को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी पर दिए गए बयान को साझा करते हुए लिखा है ‘‘थूककर चाटने वाले नेता खुद को ना समझे सूरज जैसा…।’’

Share this:

Latest Updates