Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चम्पाई सोरेन का विश्वास मत हासिल करना भाजपा के मुंह पर बड़ा तमाचा : विजय शंकर नायक

चम्पाई सोरेन का विश्वास मत हासिल करना भाजपा के मुंह पर बड़ा तमाचा : विजय शंकर नायक

Ranchi news , Jharkhand news : चम्पाई सोरेन का विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना भारतीय जनता पार्टी के मुंह पर बड़ा तमाचा है। भाजपा ने झारखंड में जो निर्लज्जता दिखलाई, वह हर दृष्टि से निन्दनीय है। यह कहना है सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड-छत्तीसगढ़ के प्रभारी विजय शंकर नायक का। उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर  47 विधायकों के समर्थन के साथ फ्लोर टेस्ट जीता। भले ही भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार एवं राज्यपाल के समर्थन से झारखंड की सरकार को अदपस्थ करने का षड्यंत्र रच ले, मगर उसका सपना पूरा नहीं होगा। अब उन्हें सदन में मुंह तोड़ जवाब मिल गया है।

श्री नायक ने चम्पाई सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि वह झारखंड के दलित आदिवासी मूलवासी समाज के हितों की रक्षा करें। साथ ही, अपनी भी पूर्ववर्ती मांगों को पूरा करने का उन्होंने आग्रह किया। 

Share this:

Latest Updates