Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद

पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद

Chatra News, Jharkhand news : चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये। जबकि, एक जवान घायल है। गम्भीर अवस्था को देखते हुए जवान को रांची एयरलिफ्ट किया गया है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस टीम पर घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने अचानक से फायरिंग कर दी। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता एवी होमकर ने इसकी पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री ने शोक जताया 

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने चतरा जिले के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर सम्भव सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में सुरक्षा बलों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मुठभेड़ में घायल जवान के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

Share this:

Latest Updates