Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UTTAR PRADESH : भारतीय लड़कियों को शादी का झांसा देकर ठगने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर करता था चैटिंग

UTTAR PRADESH : भारतीय लड़कियों को शादी का झांसा देकर ठगने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर करता था चैटिंग

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर युवतियों को शादी का झांसा देकर करोड़ो रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के शातिर ठग गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटाप, दो मोबाइल फोन और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपित खुद को शिकागो में आईटी इंजीनियर बताकर भारत की युवतियों को फंसाता था। जिसके बाद उन्हें शादी का झांसा देकर रूपए ऐंठता था। वह पिछले आठ वर्ष से अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

युवती ने 35 लाख ठगी की दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

इस बाबत साइबर सेल के नोडल अधिकारी सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी एक इंजीनियर युवती ने अपने साथ हुई 35 लाख 32 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद साइबर सेल टीम व सिहानी गेट पुलिस ने संयुक्त रूप से नाईजीरिया निवासी ममादूकोलू उदेकवे साइपीरियन को गिरफ्तार किया गया है। जो मेघालय निवासी इबा पीडियन घुन एम नोनगेसाई जे नाम की महिला के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपित की महिला साथी ने नाईजीरिया निवासी युवक से शादी की है। मिश्र ने बताया कि आरोपित ने मेघालय निवासी महिला की फर्जी आइडी से कई बैंक खाते खोले हुए हैं। भारत में आठ और नाइजीरिया में दो बैंक खातों को ट्रेस किया गया है। भारतीय खातों में 90 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन मिली है। जिसे फ्रीज कर दिया गया है। इसे साथ ही दो विदेशी खातों के बारे में सम्बंधित बैंकों को ईमेल भेजकर जानकारी मांगी गई है।

तीन सौ लड़कियों संग चैटिंग करता था शातिर

आगे उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर युवतियों को सर्च कर उन्हें पहले मैसेज भेजता था और फिर उनसे दोस्ती करता था। इसके बाद शादी का झांसा देता था। खुद को एनआरआई बताकर इंडिया आने व मंहगे गिफ्ट लाते समय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा पकड़े जाने की बात कहकर ठगी करता था। वहीं गिरोह के साथी कस्टम विभाग के अधिकारी बनकर महिला को फोन करते थे। कई बार में उससे पेमेंट खाते में डलवाते थे। आरोपी का लैपटॉप खंगालने पर करीब तीन सौ लड़कियों संग चैटिंग की जानकारी मिली है। उसने सभी को विदेश में इंजीनियर बताकर शादी का झांसा दिया था। वह वर्ष 2013 में एक माह के लिए वीजा पर भारत घूमने आया था, जिसके बाद से वह वापस नहीं गया।

Share this:

Latest Updates