Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: सड़क किनारे लगे स्टॉल में पहुंचीं CM ममता दीदी और महिलाओं के साथ बनाने लगीं मोमो…

WEST BENGAL: सड़क किनारे लगे स्टॉल में पहुंचीं CM ममता दीदी और महिलाओं के साथ बनाने लगीं मोमो…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो 31 मार्च को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रह। है। वीडियो में कुछ महिलाओं के साथ ममता बनर्जी मोमो बनाते दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,दार्जिलिंग में ममता बनर्जी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान दीदी की नजर सड़क किनारे लगे स्टॉल पर पड़ी, जहां मोमो बनाए जा रहे थे। ममता अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ स्टॉल पर पहुंच गईं और खुद मोमो बनाने लगीं।

महिलाओं से की बातचीत

सीएम ममता ने स्टॉल पर काम करने वाली महिलाओं से बातचीत भी की और उनके काम की सराहना की। सियासी गलियारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चाय पर चर्चा’ के जवाब में इसे ‘मोमो विथ ममता’ के तौर पर भी देखा जा रहा है। ममता का यह अलग अंदाज उनके समर्थकों को खूब पसंद आया है। ममता बनर्जी की राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने इसे लेकर दीदी की दिल खोलकर तारीफ की है।

Share this:

Latest Updates