Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोविंदपुर वास्तु विहार में बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना, गहने और 25000 रुपए ले उड़े चोर

गोविंदपुर वास्तु विहार में बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना, गहने और 25000 रुपए ले उड़े चोर

Dhanbad news: चोर-चोर मचाए शोर इन दिनों धनबाद में चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है. प्रतिदिन क्षेत्र में चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. चोरी की घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट जाती है और यह प्रक्रिया कागजी फाइलो में दबकर रह जाती है.

घटना बीती रात की है, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कौवाबांध वास्तु विहार में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बन्द घर को चोरो ने बड़े आराम से निशाना बनाया. अपराधियों ने चोरी करने के साथ आराम से घर मे शराब का सेवन किया. घर मे रखे 25 हजार नगद और लगभग एक लाख के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गया. चोरी होने की जानकारी गृहस्वामी को स्थानीय लोगो द्वारा फोन पर देने के बाद हुई. जानकारी पाकर गृहस्वामी मौके पर पहुंच कर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पाया।

झरिया में रहता है भुक्तभोगी गृह स्वामी

आलमीरा से नगद और सोने चांदी के आभूषण गायब हैं. पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचा जांच में जुट गई. भुक्तभोगी गृहस्वामी द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को दिया गया है. वही भुक्तभोगी गृहस्वामी संदीप घोष ने बताया कि वह झरिया में रहते हैं। दो तीन महीने में कभी-कभी यहाँ आते थे. घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. 25 हजार नगद और लगभग 1 लाख की सोना चांदी का आभूषण लेकर चोर फरार हो गए.

Share this:

Latest Updates