Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुराना बाजार सब्जी मंडी के दुकानदारों ने तोड़ी दीवार

पुराना बाजार सब्जी मंडी के दुकानदारों ने तोड़ी दीवार

Dhanbad news: पुराना बाजार सब्जी मंडी के रास्ते को रेलवे द्वारा विगत दिनों पक्की दीवार का निर्माण करवा कर बंद कर दिया गया था. जिससे सब्जी मंडी में आने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही वहां पर सब्जी बेच कर वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे दुकानदारों के पास ग्राहक न पहुंचने से रोजगार में दिक्कतें आ रही थी. जिसको लेकर शुक्रवार को दुकानदारों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बतलाया की दीवार को हटाने को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार आवेदन दिया गया पर रेलवे के द्वारा हर बार टालमटोल किया जा रहा है. और दीवार के वजह से सैकड़ों दुकानदार की रोजी रोजगार बर्बाद हो गया है. जिसको लेकर आज दूकानदारो ने खुद ही दीवार को तोड दिया. अब चाहे मुकदमा हो या दंड सभी मिलकर सहने को तैयार हैं.

Share this:

Latest Updates