Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar : आरा में प्रेमी से मिलने जा रही युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म और बेहोशी की हालत में फेंक दिया सड़क किनारे

Bihar : आरा में प्रेमी से मिलने जा रही युवती को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म और बेहोशी की हालत में फेंक दिया सड़क किनारे

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत आरा-पटना राजमार्ग पर सकड्डी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपित दो की संख्या में थे, जो बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले। स्थानीय दुकानदारों ने ल़ड़की को जख्मी देख पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोईलवर पुलिस किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गयी। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपियों की खोज में जुटी पुलिस

मामले को लेकर सदर एएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस आरोपितों की पहचान करने में लगी है। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित का मेडिकल भी कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में धोखे से बुलाकर दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आ रही है।

प्रेमी से मिलवा देंगे कहा और बैठा लिया बाइक पर

चरपोखरी क्षेत्र की किशोरी कोईलवर प्रखंड के चांदी इलाके के किसी लड़के अनीश से फोन पर बात करती थी। काफी दिनों की बातचीत के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को मिलने के लिए चांदी बुलाया था। पीड़ित किशोरी ने बताया कि लड़के के बुलावे पर वह उससे मिलने के लिए गुरुवार को अपने घर से निकली थी। इस दौरान सकड्डी मोड़ पर उसे दो युवक मिल गए, जिन्हें वह पहचान नहीं पाई। लड़कों ने बातचीत के क्रम में उसे झांसे में ले लिया और उसके ब्वायफ्रेंड के पास पहुंचाने की बात कहकर बाइक पर जबरन बिठा लिया।

मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म

किशोरी ने पुलिस को बताया है कि दोनों युवक उसे बाइक पर बैठाकर एक मकान में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। वारदात के बाद दोनों युवक लड़की को आरा-पटना मेन रोड पर ले आए और चलती बाइक से ढकेल कर भाग गए। इधर, किशोरी को रोते देख स्थानीय व्यापारियों ने कोइलवर थाने को सूचना दी। कोइलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार व गीधा ओपी प्रभारी पुनम कुमारी द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोइलवर लाया गया। एएनएम मीना ने बताया कि इलाजरत किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया प्रतीत होता है। उसके साथ मारपीट भी की गई है।

2 महीने से हो रही थी फोन पर बात

बता दें कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मुकेश नामक युवक के जरिए अनीश के करीब आई थी। दो महीने से दोनों में फोन पर बात हो रही थी। पटना निवासी मुकेश की शादी लड़की के गांव में तय हुई है। उसने ही अनीश का नंबर भी दिया था। पुलिस अब अनीश को भी खोज रही है।

Share this:

Latest Updates