Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UTTARAKHAND : मन की शांति के लिए करें हेमकुंड साहिब के दर्शन, सबके के लिए इस तारीख से खुलेंगे कपाट…

UTTARAKHAND : मन की शांति के लिए करें हेमकुंड साहिब के दर्शन, सबके के लिए इस तारीख से खुलेंगे कपाट…

Uttarakhand (उत्तराखंड) हमारे देश का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है। जीवन में पांचों धामों की यात्रा की अतुल्य महिमा है। यहां पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।

धर्मशाला और विश्राम स्थलों में रख-रखाव का काम अभी से शुरू

इसके बाद राज्‍य सरकार से विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार 22 मई को सुबह 10:30 बजे खोले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशाला और विश्राम स्थलों में रखरखाव का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है।

Share this:

Latest Updates