Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Indian Railway: होली में रांची से कटिहार और गोरखपुर के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway: होली में रांची से कटिहार और गोरखपुर के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : होली पर दूसरे राज्यों से काफी लोग घर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट के लिए मारा-मारी बढ़ जाती है। यात्री सुविधा के लिए रेलव ने होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। भीड़ को कम करने के लिए इस बार भी रेलवे की ओर से रांची से भाया बोकारो होकर दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है। पहली ट्रेन कटिहार से रांची के लिए 21 तथा 28 मार्च को खुलेगी। वहीं, एक अन्य ट्रेन रांची से 22 मार्च को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।

कटिहार रांची स्पेशल 15 बोगी के साथ 21 तथा 28 मार्च को कटिहार से रात 10:30 बजे खुलेगी, जो 22 तथा 29 तारीख को सुबह 10 बजे, धनबाद 11:50 बजे, बोकारो तथा दोपहर करीब 2:30 बजे रांची पहुंचेगी। वही रांची से यह ट्रेन 22 था 29 तारीख को रात करीब 8:30 बजे, बोकारो में रात 10:45 बजे, धनबाद में देर रात करीब पौने 1:00 बजे होकर अगले दिन 11 बजे दिन में कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, हरिशचंद्रपुर, मालदा टाउन, पाकुड़, रामपुरहाट, अंडाल, दुगार्पुर, आसनसोल, धनबाद, चंद्रपुर, बोकारो, मुरी होकर रांची पहुंचेगी।

वहीं 22 मार्च को रांची गोरखपुर स्पेशल 20 कोच के साथ रवाना होगी। यह ट्रेन रात करीब 10:45 बजे रांची से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन देर रात करीब 1138 बजे बोकारो 2:15 बजे धनबाद 4:40 बजे मधुपुर होकर 23 की शाम को 4: 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जो 24 मार्च को सुबह पांच बजे गोरखपुर से रांची के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 3:30 बजे अब बोकारो स्टेशन पर शाम 6 बजे तथा करीब रात 9:30 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची, मुरी, बोकारो, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, पाटलिपुत्र, छपरा, सिवान, देवरिया सदर होकर गोरखपुर पहुंचेगी।

Share this:

Latest Updates