Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रांची आगमन को लेकर पुलिसकर्मियों को दिये गये निर्देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रांची आगमन को लेकर पुलिसकर्मियों को दिये गये निर्देश

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मार्च को रांची आयेंगे। उनके आगमन को लेकर गुरुवार को विधि-व्यवस्था की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कई निर्देश दिये। बैठक में रांची सिटी एसपी राज कुमार मेहता, एनएसजी के अधिकारी, भाजपा नेता संजीव विजयवर्गीय सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रांची से चतरा जायेंगे। चतरा आगमन से दो दिन पहले ही इटखोरी में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली से एनएसजी के अधिकारियों की एक टीम मां भद्रकाली मंदिर परिसर पहुंच चुकी है। अधिकारियों की टीम ने बुधवार को मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। राजनाथ सिंह 15 मार्च को भद्रकाली मंदिर आयेंगे। वह भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। चतरा जिला प्रशासन की ओर से रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के प्रबंध किये गये हैं।

Share this:

Latest Updates