Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव पूर्व झरिया से कांग्रेस विधायक पहुंची अयोध्या, परिवार संग शेयर कींं तस्‍वीरें; कहा :  सपने हुए साकार*

चुनाव पूर्व झरिया से कांग्रेस विधायक पहुंची अयोध्या, परिवार संग शेयर कींं तस्‍वीरें; कहा :  सपने हुए साकार*

Dhanbad news: झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्‍या पहुंची हुई हैं। इससे पहले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई भी सांसद या विधायक अब तक अयोध्या नहीं पहुंचा है। यहां तक कि भाजपा के भी अधिकतर सांसद एवं विधायक अभी तक रामलला का दर्शन नहीं कर सके हैं। पूर्णिमा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्‍वीरें साझा की हैं।

झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह इस समय अयोध्या में हैं। यहां भव्य एवं अलौकिक मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंची हैं। झारखंड में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस-झामुमो से पहली विधायक हैं, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में रामलला का दर्शन करने पहुंची।

परिवार संग अयोध्‍या धाम पहुंचीं पूर्णिमा 

अभी तक अयोध्या में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई भी सांसद या विधायक अयोध्या नहीं पहुंचा है। यहां तक की भाजपा के भी अधिकतर सांसद एवं विधायक अभी तक रामलला का दर्शन नहीं कर सके हैं।

झरिया विधायक ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम की तस्वीरें साझा की है। इसमें वह पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची हैं।

कांग्रेस विधायक ने गाए रामलला के गुण

पूर्णिमा सिंह ने एक्स पर ट्वीट किया है कि आज प्रभु श्री राम लला के विग्रह दर्शन कर यह समझ आया कि संपूर्ण संसार में ऐसा कुछ भी नहीं जो रामलला के रूप और तेज का वर्णन कर सके।

आप उन्हें घंटों बैठ कर निहार सकते हैं। बचपन के ना जाने कितने दिन श्री अयोध्या धाम की इन गलियों में बीते होंगे। एनएफ। एक स्वप्न को पूरे होते देखने जैसा है। विग्रह दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर दो ध्येय एक साथ पूरे हो गए।

पहला यह कि रामलला के अलौकिक रूप को देख कर लगा जैसे जन्म जन्मांतर के कष्ट को हर लिया हो और दूसरा यह कि मां के दर्शन की इच्छा को पूरा करना प्रभु की इच्छा को पूरा करने जैसा है। मेरा यह सौभाग्य की यह दोनों कार्य एक साथ किए। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का कहना है कि यह उनका निजी दौरा है। प्रभु श्रीराम में सबकी आस्था है।

Share this:

Latest Updates