Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी : राजनाथ सिंह

चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी : राजनाथ सिंह

चतरा के भद्रकाली मंदिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पूजा-अर्चना

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update, Chatra News : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से सीधे चतरा जिले के इटखोरी आये। माता भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और चुनरी चढ़ायी। साथ ही, मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने चतरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। यहां प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में राजनाथ ने कहा कि झारखंड से उनका आत्मीय रिश्ता है। उनकी पत्नी झारखंड की हैं। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितने भी मंत्री रहे, सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन भाजपा के किसी भी मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य हुए, वे रुकनेवाले नहीं हैं। पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों में बोलने का मौका नहीं दिया जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी को सबसे पहले मंच पर मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वाेपरि होता है। संगठन का जो भी निर्णय होता है, उसे स्वीकार करना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दुओं, सिखों, बौद्धों, ईसाइयों और पारसियों, जैनियों पर धार्मिक उत्पीड़न हुआ। वे शरण के लिए भारत आये। हमने उन सभी को नागरिकता देने का फैसला किया। इसके लिए भाजपा को साम्प्रदायिक पार्टी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और ईश्वर की इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी न केवल तीसरी बार, बल्कि चौथी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड एक सम्पन्न राज्य है, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री पुलिस के डर से दो दिन गायब रहे। आज जेल में हैं। झारखंड के राज्यसभा सदस्य के घर में छापेमारी के इतने रुपये मिलते हैं कि मशीनों से गिनने में भी कई दिन लग जाते हैं। पूर्व की रघुवर सरकार ने माता भद्रकाली मंदिर विकास के लिए 500 करोड़ रुपये दिये थे, लेकिन इस सरकार ने कार्य होने से रोक दिया। भाजपा सरकार जो बोलती है, वह करके दिखाती है।

राजनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए घर-घर शौचालय व रसोई गैस उपलब्ध कराया। आयुष्मान कार्ड मुहैया करा कर गरीबों को पांच लाख तक मुक्त इलाज की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों के दम पर भारत विश्व गुरु बनेगा और साल 2027 तक भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब देश में रामराज्य स्थापित होगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राम-राज्य आ गया।  रामलला अपने महल पहुंच गये हैं। नागरिकता संशोधन कानून लागू करने पर भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहनेवालों पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों को पहले यह जानना चाहिए कि किन परिस्थितियों में पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी 23 प्रतिशत से गिर कर तीन प्रतिशत रह गयी है।

इस मौके पर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates