Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : इस महिला ने 1 घंटे के अंतराल में जने 6 बच्चे, 4 भाई और 2 बहन, डॉक्टरों ने…

Amazing : इस महिला ने 1 घंटे के अंतराल में जने 6 बच्चे, 4 भाई और 2 बहन, डॉक्टरों ने…

Amazing: This woman gave birth to 6 children, 4 brothers and 2 sisters, within a span of 1 hour, doctors, Rawalpindi news, Global News, Pakistan news, international news, amazing news : आपको अचरज लग सकता है कि एक महिला 1 घंटे के अंतराल पर 6 बच्चों को जन्म कैसे दे सकती है, मगर पाकिस्तान के रावलपिंडी में ऐसा हुआ है। सभी 6 बच्चे और प्रसूता जीवित हैं। महज 1 घंटे के अंतराल पर महिला जीनत वहीद ने एक के बाद एक 6 बच्चों को जन्म दिया। इससे डॉक्टर भी हैरान रह गए। पाकिस्तानी न्यूज डॉन की रिपोर्ट के मुताबि,  27 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को पाकिस्तान के रावलपिंडी के जिला मुख्यालय अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में से चार लड़के हैं, जबकि दो लड़कियां हैं। प्रत्येक का वजन दो पाउंड से कम है।

सभी बच्चे और मां स्वस्थ

अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फरजाना ने कहा कि सभी छह बच्चे और उनकी मां स्वस्थ हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहम्मद वहीद की पत्नी ज़ीनत वहीद ने एक घंटे के भीतर एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दिया। यह ज़ीनत का पहला प्रसव था। गुरुवार रात उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और इसके बाद अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों को इनक्यूबेटर में रख दिया है। डॉ. फरजाना ने बताया कि बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को जटिलताएं हो गईं थी। मगर अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। लेबर रूम में ड्यूटी ऑफिसर ने कहा, “यह सामान्य डिलीवरी नहीं थी। प्रसव क्रम में जन्म लेने वाले पहले दो बच्चे लड़के थे और तीसरे नंबर बच्ची पर थी।” इस बीच, मीडिया से बातचीत में जीनत के परिवार वालों ने बच्चों के जन्म पर खुशी जताई।

कैसे हुआ यह?

ऐसा माना जाता है कि सेक्स्टुपलेट्स का जन्म प्रत्येक 4.5 मिलियन गर्भधारण में से केवल एक में होता है। इतनी अधिक संख्या में शिशुओं का जीवित जन्म एक दुर्लभ घटना है। एक महिला एक ही समय में दो या दो से अधिक भ्रूणों से गर्भवती हो सकती है। जब एक निषेचित अंडा गर्भाशय में प्रत्यारोपित होने से पहले विभाजित हो जाता है (समान जुड़वां बच्चों के मामले में ऐसा होता है) या जब अलग-अलग अंडे अलग-अलग शुक्राणु द्वारा निषेचित होते हैं तो जुड़वां भाई बनाते हैं। हाल के वर्षों में, प्रजनन तकनीकों जैसे कि ओव्यूलेशन-उत्तेजक दवाएं और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) को कई गर्भधारण का कारण माना जाता है। ओव्यूलेशन-उत्तेजक दवाएं कई अंडे पैदा करने में मदद करती हैं। स्टैनफोर्ड मेडिसिन के अनुसार यदि उन्हें निषेचित किया जाता है, तो उनके परिणामस्वरूप कई बच्चे हो सकते हैं। यही वजह जीनत के मामले में भी ऐसा ही हो सकता है।

Share this:

Latest Updates